निदेशालय कोष एवं लेखा वित्त विभाग के अधीन राज्य सरकार के वित्तीय लेखांकन तथा राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग के संस्थापन तथा नियंत्रण के लिये उत्तरदायी है। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत विभाग द्वारा निम्न मुख्य कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं :-
|
|
राज्य के सभी कोषालयों/उपकोषालयों पर तकनीकी एवं वित्तीय नियंत्रण।
बजट एवं कोष कार्यालयों की कार्य प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई एकीकृत वित्तीय प्रबन्धन प्रणाली का संचालन।
सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम तथा राजस्थान कोषागार नियम में संशोधन हेतु राज्य सरकार को सुझाव/प्रस्ताव देना।
वित्त विभाग को मार्गोपाय स्थिति की नवीनतम जानकारी देने के लिए कोषालयों से प्राप्त विभिन्न विभागों के आय एवं व्यय के मासिक आंकड़े संकलित कर वित्त विभाग को उपलब्ध कराना।
राज्य के कोषालयों द्वारा रक्षा पेंशन भुगतान से सम्बन्धित वाउचर रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन), इलाहाबाद को प्रेषित कर उसके पुनर्भरण प्राप्त करने के कार्य में महालेखाकार, राजस्थान को सहयोग प्रदान करना।
राजस्थान अग्रिम जोखिम निधि का लेखा कोषालयों के माध्यम से संधारण।
राज्य कर्मचारियों को दिये गये दीर्घकालीन ऋणों के खातों का कोषालयों के माध्यम से संधारण।
राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा के सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-प्रथम/द्वितीय एवं कनिष्ठ लेखाकार संवर्ग का संस्थापन एवं नियंत्रण।
वित्त भवन का अनुरक्षण एवं रखरखाव।
अल्प बचत एवं लॉटरी विभाग के बकाया कार्यों का निष्पादन।
|